मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 1 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह मौसम साफ रहा, इसके चलते ठंड का असर कम रहा।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार की सुबह मौसम सुहावना रहा, ठंड का असर कम होने के साथ आसमान साफ होने से खिली धूप सुकून देने वाली रही। मौसम में जारी बदलाव के चलते दिन में जहां धूप की तल्खी बढ़ जाती है, वही रात में ठंड और सुबह कोहरे का असर बना रहता है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर आदि स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना जताई है, वहीं शेष हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का नौ डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 12.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.1 डिंग्री सेल्सियस, इंदौर का 29 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493