भोपाल, 24 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई अन्य हिस्सों में बुधवार को मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है।
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान इंदौर में 3़ 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई अन्य हिस्सों में भी बौछारें पड़ीं। इसके बावजूद रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल संभाग के अलावा ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर सहित कई स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री, इंदौर का 24.5 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, इंदौर का 40 डिग्री, ग्वालियर का 42.6 डिग्री और जबलपुर का 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath