भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों के मौसम में बदलाव जारी है। यही कारण है कि रातें ठंडी और दिन गर्म हो रहे हैं।
भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों के मौसम में बदलाव जारी है। यही कारण है कि रातें ठंडी और दिन गर्म हो रहे हैं।
राज्य में सोमवार की सुबह मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। सुबह की धूप सुहावनी है। बीच-बीच में चलने वाली हवाएं सिहरन भी पैदा कर रही हैं। राज्य में रात में तो सर्दी होने लगी है, लेकिन दिन अब भी गर्म बने हुए हैं। राज्य में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दमोह का रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा। दिन में गर्मी और रात में ठंड का असर बना रहेगा।
राज्य में हर रोज मौसम बदल रहा है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16, ग्वालियर का 14.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33़.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32़1 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath