भोपाल, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दिन भले ही गर्मी और उमस भरे गुजर रहे हैं, लेकिन रातें ठंडी होने लगी हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क व दिन की गर्मी बरकरार रहने का अनुमान जताया है।
राज्य में गुरुवार को मौसम साफ है और धूप खिली है, जिसके कारण उमस और गर्मी का असर बना हुआ है। राजधानी भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री, इंदौर का 20.1 डिग्री, ग्वालियर का 22.1 डिग्री और जबलपुर का 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, इंदौर का 35.5 डिग्री, ग्वालियर का 36.2 डिग्री और जबलपुर का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath