मप्र में राष्ट्रीय कामोनु ब्रीडिग सेंटर के लिए भूमि पूजन

होशंगाबाद, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के कीरतपुर (इटारसी) में राष्ट्रीय कामोनु ब्रीडिग सेंटर के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा और पशुपालन मंत्री अंतर सिह आर्य ने मंगलवार को भूमि-पूजन किया।

आधिकारिक तौर पर जारी बयान के मुताबिक, प्रस्तावित राष्ट्रीय कामोनु ब्रीडिग सेंटर 80 एकड़ में होगा। यह सेंटर दो वर्ष में बनकर तैयार होगा। केन्द्र शासन द्वारा देश में दो राष्ट्रीय कामोनु ब्रीडिग सेंटर स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इनमें से दक्षिण क्षेत्र का सेंटर आंध्र प्रदेश में और उत्तर क्षेत्र का मध्यप्रदेश (कीरतपुर) में स्थापित किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, राज्य पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कीरतपुर में बनने वाले सेंटर के लिए केन्द्र शासन द्वारा 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य पशुधन एवं कुक्कु ट विकास निगम इसका निर्माण कराएगा।

बयान में कहा गया है कि सेंटर की स्थापना राष्ट्रीय-स्तर के पशु प्रजनन केन्द्र के रूप में की जा रही है, जहां देशी नस्लों का उच्च अनुवांशिकता का प्रमाणित जर्मप्लाज्म उपलब्ध रहेगा। नस्लों का संरक्षण, संवर्धन एवं उन्नयन होगा, जिनमें गाय की 39 और भैंस की 13 नस्लें शामिल हैं। प्रथम चरण में गाय एवं भैंस की 15-15 नस्लों का चयन किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इस सेंटर के स्थापित होने से गाय-भैंसों की नस्ल में सुधार आएगा, जिससे प्रदेश सहित देश में उच्च गुणवत्ता वाले दुधारू पशु बढ़ेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493