मप्र में राहुल गांधी की आज 3 जनसभाएं

भोपाल, 11 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल यहां तीन संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे। राहुल इंदौर से प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ देवास-शाजापुर लोकसभा के शुजालपुर में पूर्वाह्न 11.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी जनसभा धार लोकसभा के अमझेरा में दोपहर 1.40 बजे होगी और तीसरी जनसभा दोपहर 3.30 बजे खरगोन में होगी।

राहुल तीन जनसभाओं मंे हिस्सा लेने के बाद इंदौर पहुंचेंगे और शाम 6.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

राज्य के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम चुका है और चौथे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493