भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह से ही लू का असर बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का तापमान बढ़ने और लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में राजस्थान में बढ़ी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। वहां से आ रही हवाओं ने यहां के तापमान में इजाफा किया गया है। मंगलवार को आसमान साफ होने के साथ तेज धूप खिली हुई है, जो झुलसा देने वाली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में लू का असर कम नहीं होने वाला।
राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 24.9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath