भोपाल, 1 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को गर्मी परेशान कर देने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान चंबल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल, उज्जैन संभागों के अलावा छतरपुर, दामोह, राजगढ़, खरगोन में लू का असर बढ़ने की चेतावनी दी है।
भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री, इंदौर का 22.8 डिग्री, ग्वालियर का 21.1 डिग्री और जबलपुर का 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, इंदौर का 41.2 डिग्री, ग्वालियर का 43.2 डिग्री और जबलपुर का 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath