मप्र में लू के कम होने के आसार नहीं

भोपाल, 9 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बौछारें पड़ने के साथ-साथ लू का असर बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में गुरुवार की सुबह से ही गर्मी और उमस का असर बना हुआ है, धूप खिली हुई है। राज्य के पश्चिमी हिस्से में बने ऊपरी चक्रवात के कारण आर्द्रता आ रही है, जिससे कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में चंबल, ग्वालियर, सागर, रीवा, इंदौर और भोपाल में लू का असर बना रहेगा।

राज्य में अधिकतम तापमान अब भी 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री, इंदौर का 27.2 डिग्री, ग्वालियर का 28.1 डिग्री और जबलपुर का 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री, इंदौर का 42.5 डिग्री, ग्वालियर का 45.1 डिग्री और जबलपुर का 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493