मप्र में विद्यार्थी पंचायत अब 12 जनवरी को

भोपाल, 23 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 26 नवंबर को होने वाली विद्यार्थी पंचायत की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह विद्यार्थी पंचायत 12 जनवरी, 2017 को होगी। पंचायत की तारीख में बदलाव परीक्षाओं के मद्देनजर किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को विद्यार्थी पंचायत के आयोजन के संबंध में बैठक की। इस बैठक में बताया गया कि वर्तमान में परीक्षाएं चल रही है, जिसके चलते बड़ी संख्या में विद्यार्थी 26 नवंबर की पंचायत में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने पंचायत की तारीख में बदलाव किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी पंचायत विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद का आयोजन है। प्रयास है कि विद्यार्थियों की भावनाओं के अनुसार, उनके विकास की योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

चौहान ने कहा कि तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की अपेक्षाएं और आवश्यकताएं अलग-अलग होंगी। अत: पंचायतों का आयोजन भी उसी आधार पर किया जाना चाहिए. इसलिए इस क्षेत्र के विद्यार्थियों की अलग पंचायत की जा सकती है। इसी तरह अनुसूचित जाति, जनजाति के विद्यार्थियों के लिए भी अलग से पंचायत की जाए।

इस अवसर बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह, मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आशीष उपाध्याय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अशोक वर्णवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493