मप्र में विपक्षी दल 28 को मनाएंगे आक्रोश दिवस

भोपाल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा 500-1,000 रुपये के नोट अमान्य किए जाने के बाद आमजनों को हो रही परेशानी को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल 28 नवंबर को देशव्यापी आह्वान पर मध्य प्रदेश में आक्रोश दिवस मनाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी किए जाने के खिलाफ उनकी पार्टी नहीं है मगर केंद्र सरकार ने इस फैसले को अमल में लाने की तैयारी ठीक नहीं की, जिसके चलते आम आदमी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान, व्यापारी, मजदूर परेशान हैं, इसी को लेकर पार्टी ने 28 नवंबर को देशव्यापी मोर्चा निकालने का फैसला लिया है। इसी के तहत राजधानी में मोर्चा निकालकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा, इसी तरह जिलों में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

वहीं वामदल राज्य में 28 नवंबर को आक्रोश दिवस मनाएगी। चार वामपंथी पार्टियां 24 से 28 तक अभियान चलाकर 500-1,000 रुपये के नोटों से जनता को होने वाली मुश्किलें को जान रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493