मप्र में शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण का शुल्क माफ

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में लोगों की पहली पसंद हथियार है। यहां के लोगों के इस शौक को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में शस्त्र लाइसेंस पर लगने वाले नवीनीकरण शुल्क को माफ करने का ऐलान किया है।

किसान सम्मान यात्रा के दौरान रविवार को मुरैना पहुंचे मुख्यमंत्री ने किसान सभा में कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा लाभ और सम्मान मिलेगा। उन्होंने साथ ही यहां शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण पर लगने वाला शुल्क माफ करने की घोषणा की।

इस मौके पर केंद्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वर्ष 2003 से पहले गेंहू उत्पादन में लोग पंजाब और हरियाणा का नाम लिया करते थे। आज मध्यप्रदेश इस क्षेत्र में देश का नंबर वन प्रदेश बन गया है। सांसद नंद कुमार चौहान ने भी समारोह को संबोधित किया।

किसान सम्मान यात्रा की अगवानी मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की सीमा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरैना के पास की। उसके बाद रथ में सवार होकर किसान सम्मेलन में पहुंचे। यात्रा मथुरा के बलदाऊ मंदिर से चलकर मुरैना पहुंची थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493