मप्र में शीतलहर का असर बढ़ा

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कोहरे और शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है।

पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से राज्य में शीतलहर का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह कोहरा छाने के साथ ठंड रही।

राज्य में शीतलहर के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, राज्य में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में चंबल, ग्वालियर, भोपाल, सागर, रीवा संभाग में शीतलहर का असर बढ़ने का अनुमान जताया है। वहीं कई स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है।

राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का तीन डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 19.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 20.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493