मप्र में शीतलहर का प्रकोप जारी

भोपाल, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य का बड़ा हिस्सा शीतलहर की चपेट में हैं। पंचमढ़ी का तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

भोपाल, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य का बड़ा हिस्सा शीतलहर की चपेट में हैं। पंचमढ़ी का तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

राज्य में रविवार की सुबह से चल रही सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा करने वाली रही। मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

राज्य के हिल स्टेशन पंचमढ़ी का तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह खजुराहो व उमरिया में तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य का अधिकांश हिस्सा शीतलर की चपेट में है।

राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्का कोहरा छाया रहा। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 6़ 8 डिग्री, इंदौर का 7़ 2 डिग्री, ग्वालियर का 3़1 डिग्री और जबलपुर का 3़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22़ 6 डिग्री, इंदौर का 23 डिग्री, ग्वालियर का 24़ 4 डिग्री और जबलपुर का 21़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493