मप्र में शीतलहर के आसार

भोपाल, 27 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह ठिठुरन बढ़ गई। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में शीतलहर का असर होने पर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में सोमवार की सुबह हवाओं ने सिहरन पैदा कर दी। लेकिन ठिठुरन के बीच खिली धूप राहत देने वाली रही। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में हुई बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई है। कई स्थानों के तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में शहडोल, ग्वालियर व सागर संभाग के कई स्थानों पर शीतलहर चल सकती है। राज्य में सबसे ठंडा उमरिया रहा, जहां तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10़.2 डिग्री, इंदौर का 11 डिग्री, ग्वालियर का 9़.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 9़.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, इंदौर का 29 डिग्री, ग्वालियर का 29.4 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.़5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493