मप्र में शीतलहर

भोपाल, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर गुरुवार को शीतलहर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी शीतलहर का असर बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में जारी शीतलहर की वजह हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी और उत्तर दिशा से आ रही हवाओं को बताया जा रहा है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

भोपाल का गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री, इंदौर का 7.6 डिग्री, ग्वालियर का 6.3 डिग्री और जबलपुर का 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले बुधवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री, इंदौर का 20.6 डिग्री, ग्वालियर का 18.3 डिग्री और जबलपुर का 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493