मप्र में शुक्रवार को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया है। राज्य स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में प्रात: नौ बजे से आयोजित होगा।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, भोपाल के सामूहिक सूर्य नमस्कार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह, राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा दीपक जोशी, महापौर आलोक शर्मा भी शामिल होंगे।

सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम का पूर्व अभ्यास लाल परेड ग्राउंड में गुरुवार सुबह किया गया। शुक्रवार को होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार के मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों द्वारा किया जाएगा।

बताया गया है कि पूरे प्रदेश की शैक्षणिक संस्थाओं में एक ही निर्धारित समय में सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम गतिविधि संपन्न की जाएगी। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम स्वैच्छिक है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-सामान्य को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493