भोपाल, 28 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह चटख धूप खिली रही, जिससे ठंड का असर कम रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है, जबकि कुछ स्थानों पर धुंध छाने का अनुमान है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, इंदौर का 12.4 डिग्री, ग्वालियर का 12.5 डिग्री और जबलपुर का 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, इंदौर का 29.8 डिग्री, ग्वालियर का 31.6 डिग्री और जबलपुर का 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath