मप्र में श्रद्घा व सदभाव से मनाई जा रही मकर सक्रांति

भोपाल, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में बुधवार को मकर सक्रांति का पर्व उत्साह और सदभाव के साथ मनाया जा रहा है। लोग इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान कर गरीबों को दान कर रहे हैं।

राज्य में ठंड के जोर के बावजूद बुधवार सुबह से ही नदियों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। भक्तों ने परंपरा के अनुसार शरीर पर तिल का लेप कर स्नान किया और मंदिरों में पूजा अर्चना की।

अमरकंटक में नर्मदा नदी के तट पर हजारों की तादाद में श्रद्घालु पहुंचे। इसी तरह उज्जैन में क्षिप्रा, होशंगाबाद में नर्मदा, ओरछा में बेतवा नदियों के तट पर भी श्रद्धालु स्नान कर गरीबों को दान कर रहे हैं।

नरसिंहपुर के बरमान में मकर सक्रांति के मौके पर मेला भी लगा है। यह मेला 15 दिन तक चलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493