भोपाल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन का असर बना रहा। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चलने और पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है।

राज्य में मंगलवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। मौसम साफ होने से धूप खिली हुई है, मगर हवाओं में घुली ठंडक चुभन पैदा करने वाली है।
मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तरी होने के चलते ठंड का असर बना हुआ है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर और शहडोल संभागों में शीतलहर चलने के साथ पाला भी पड़ सकता है।
राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12़ 2 डिग्री, ग्वालियर का चार डिग्री और जबलपुर का 7़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24़ 3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 25 डिग्री, ग्वालियर का 24 डिग्री और जबलपुर का 23़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath