भोपाल-सानिया मिर्जा का मप्र में खेल -अलंकरण समारोह में शामिल ना होने के कारण का खुलासा हो गया है.बताया जाता है की मिर्जा ने जो शर्ते राखी थीं उनमें चार्टर्ड प्लेन के अलावा,मेकअप के पिचहत्तर हजार रुपये और 5 लाख बतौर फीस मांगी गयी थी.
सानिया मिर्जा के हामी भरने के बाद उनकी मांगें बढ़ने लगीं जिसके चलते 28 नवम्बर को वाले कार्यक्रम को 1 दिसंबर को किया गया.
सानिया मिर्जा के इनकार करने के बाद खेल विभाग ने पूर्व खिलाड़ी और कोच पुलैला गोपीचंद से संपर्क किया. गोपीचंद से हरी झंडी मिलते ही एक दिसंबर को कार्यक्रम तय कर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विक्रम और एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
एक चैनल से बात में मंत्री यशोधरा राजे ने इस बात का खुलासा किया.उनके अनुसार सानिया मिर्जा के मैनेजर ने इस तरह की मांग रखी.जिसके चलते उन्हें नहीं बुलाने का फैसला किया गया.
dharmpath.com dharmpath