मप्र में सुबह धूप हुई सुहावनी

भोपाल, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह खिली धूप सुहावनी रही।

मौसम विभाग ने रात में ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार की सुबह ठंड के बीच खिली धूप ने मौसम को सुहावना बना दिया। हवाओं के बदलते रुख के चलते रात और सुबह के समय ठंड महसूस होने लगी है। वहीं दिन में धूप की तल्खी चुभन बढ़ा देती है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 में मौसम के शुष्क रहने के साथ ठंड बढ़ सकती है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 13.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 15 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493