मप्र में सुबह मौसम साफ

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। दो दिन पहले जहां झमाझम बारिश हुई।

बीते 24 घंटों में तेज धूप खिली रही, और मंगलवार को भी मौसम साफ है। आसमान पर हल्के बादलों की मौजूदगी के चलते बीच-बीच में मौसम सुहावना हो जाता है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22. डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 23 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23़6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493