मप्र में सुबह मौसम साफ

भोपाल, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रात में हल्की ठंड का महसूस होने लगी है।

राज्य में सोमवार सुबह मौसम साफ है जिससे गर्मी का असर है। वहीं, रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

राज्य में सबसे कम तापमान मंडला में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर व हिमालय में हुई बर्फबारी के कारण आगामी 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और रात में ठंड महसूस हो सकती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.7 डिग्री, ग्वालियर का 14.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493