Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » मप्र में सुबह मौसम साफ

मप्र में सुबह मौसम साफ

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को खिली धूप से ठंड का असर कम हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में आए बदलाव से तापमान में उछाल के साथ ठंड का प्रभाव कम हुआ है। हवाओं का रुख पश्चिमी होने के साथ अरब सागर से आ रही नमी ने तापमान में इजाफा किया है।

राज्य के मौसम में आए बदलाव की वजह से अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया और दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 15.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 7.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मप्र में सुबह मौसम साफ Reviewed by on . मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को खिली धूप से ठंड का असर कम हुआ है। मौसम मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को खिली धूप से ठंड का असर कम हुआ है। मौसम Rating:
scroll to top