मप्र में सुबह सुहावनी

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह सुहावनी रही लेकिन हवाओं में घुली ठंडक ने सिहरन पैदा की।

भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह सुहावनी रही लेकिन हवाओं में घुली ठंडक ने सिहरन पैदा की।

राज्य में रविवार की सुबह से मौसम साफ है और दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी बढ़ गई। सुबह के समय मौसम सुहावना रहा और हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। एक तरफ जहां दिन में धूप चुभन पैदा करने वाली होती है वहीं, रात और सुबह हल्की ठंड होती है। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्वेंस) का असर न होने के कारण राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

राज्य के मौसम के साथ तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20़ 2, ग्वालियर का 15़ 5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35़ 7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33़ 9 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 36 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34़ 2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493