भोपाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जिलास्तर पर चार अगस्त को स्व-रोजगार सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रिपरिषद के सदस्य होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ़ सीतासरण शर्मा होशंगाबाद में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे।
आधिकारिक तौर पर बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से ये सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसके लिए राज्य सरकार के मंत्रियों के लिए जिले भी आवंटित कर दिए गए हैं।
बयान के अनुसार, मंत्री जंयत मलैया को दमोह, गोपाल भार्गव को सागर, गौरीशंकर शेजवार को रायसेन, डॉ़ नरोत्तम मिश्र को दतिया, कुसुम महदेले को पन्ना, कुंवर विजय शाह को खंडवा, गौरीशंकर बिसेन को बालाघाट, रूस्तम सिंह को मुरैना, ओमप्रकाश धुर्वे को डिण्डौरी, उमाशंकर गुप्ता को भोपाल, अर्चना चिटनिस को बुरहानपुर, यशोधराराजे सिंधिया को शिवपुरी, पारस जैन को उज्जैन, राजेन्द्र शुक्ल को रीवा, अंतर सिंह आर्य को बड़वानी, रामपाल सिंह को सीहोर, माया सिंह को श्योपुर, भूपेंद्र सिंह को टीकमगढ़ और जयभान सिंह पवैया को ग्वालियर जिला आवंटित किए गए हैं।
इसी तरह राज्य मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को अशोकनगर, दीपक जोशी को शाजापुर, लालसिंह आर्य को भिंड, शरद जैन को जबलपुर, सुरेंद्र पटवा को देवास, हर्ष सिंह को सतना, संजय पाठक को कटनी, ललिता यादव को छतरपुर, विश्वास सारंग को झाबुआ, सूर्यप्रकाश मीणा को विदिशा, बालकृष्ण पाटीदार को खरगोन और जालम सिंह पटेल को नरसिंहपुर जिला आवंटित किए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath