मप्र में हल्की बदली छाई, ठंड बरकरार

भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों मे शनिवार को भी आसमान में बदली छाई हुई है। साथ चल रही हवाओं से ठंड बनी हुई है।

राज्य में शनिवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान पर हल्के बादलों का डेरा होने के साथ चल रही हल्की हवाएं सिहरन पैदा करती रही, बादलों के बीच से झांकती धूप ने ठंड से राहत दिलाई। बीते 24 घंटों के दौरान छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित कई अन्य स्थानों हुई बारिश ने ठंड का असर बढ़ा दिया है और तापमान में गिरावट आई है।

राज्य के मौसम ने फिर करवट ली है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इंदौर का 10.4 डिग्री, ग्वालियर का 8.8 डिग्री और जबलपुर का 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री, इंदौर का 20.8 डिग्री, ग्वालियर का 19.1 डिग्री और जबलपुर का 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493