मप्र में हल्की बदली छाई, बौछारों की सम्भावना

भोपाल, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह छाई बदली से उमस बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार की सुबह छाए बादलों से धूप की चुभन से राहत है, मगर उमस बढ़ गई है। बीच-बीच में चल रही धीमी गति की हवाएं मौसम को राहत भरा बना दे रही है। बीते 24 घंटों के दौरान श्योपुर जिला सबसे गर्म रहा, जहां 38 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दमोह में रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में शहडोल संभाग के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा व सिवनी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के शेष हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा।

राज्य में रात में ठंड का अहसास होने लगा है। शनिवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर का 20.6 डिग्री, ग्वालियर का 17.5 डिग्री और जबलपुर का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, इंदौर का 34 डिग्री, ग्वालियर का 37 डिग्री और जबलपुर का 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493