मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से हल्के बादलों का डेरा है, जिससे गर्मी और उसम का असर कम है।

भोपाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार सुबह से हल्के बादलों का डेरा है, जिससे गर्मी और उसम का असर कम है।

राज्य में मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बावजूद बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में हो रहे लगातार बदलाव के चलते कहीं घने तो कहीं हल्के बादल छा रहे है। इसके साथ ही बौछारें भी पड़ रही हैं। बीते 24 घंटों में बुंदेलखंड के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 24.4 डिग्री, ग्वालियर का 21.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.2 डिग्री, ग्वालियर का 28 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493