मप्र में हल्की बदली छाई

भोपाल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार की सुबह से हल्की बदली छाई हुई है।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश का क्रम बने रहने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसूनी बारिश का दौर कुछ कमजोर पड़ गया है, इसके चलते बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जनजीवन सामान्य होने लगा है। गुरुवार की सुबह से आसमान पर हल्की बदली छाई हुई है।

बीते 24 घंटों में बालाघाट, छतरपुर, पन्ना आदि स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी बदलाव आ रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 21.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493