मप्र में हल्की बारिश के आसार

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश के अलावा धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।

हवाओं के रुख में आए बदलाव का असर राज्य के मौसम पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार को आसमान साफ होने के साथ धूप खिली हुई है, मगर तापमान में गिरावट आई है। कई स्थानों का तापमान सामान्य से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक गर्म शिवपुरी रहा, जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है और मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया और टीकमगढ़ जिलों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री, इंदौर का 20.9 डिग्री, ग्वालियर का 22 डिग्री और जबलपुर का 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल का गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, इंदौर का 38.4 डिग्री, ग्वालियर का 40.5 डिग्री और जबलपुर का 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493