मप्र में हल्के बादल छाए

भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

आसमान पर छाए हल्के बादलों के चलते राज्य में शुक्रवार की सुबह गर्मी से राहत देने वाली रही, पर उमस का असर बना हुआ है। बीते तीन दिनों से राज्य के बड़े हिस्से में बारिश कम होने से तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल, रीवा संभाग के अलावा टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी आदि स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इधर, राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री, इंदौर का 22 डिग्री, ग्वालियर का 26 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, इंदौर का 30.4 डिग्री, ग्वालियर का 29.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493