मप्र में हल्के बादल छाए

भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है।

भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में रविवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है।

राज्य में मानसूनी बारिश के चलते अधिकांश इलाकों में सुबह से मौसम सुहावना है। कई स्थानों पर हल्के बादल छाए हैं तो कहीं बौछारें पड़ रही हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, सागर, शहडोल, भोपाल व चंबल संभागों में गरज व चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, छतरपुर, रीवा, सतना, दतिया, भिंड, मुरैना व टीकमगढ़ जिलों में भारी बारिश की आशंका है।

राज्य में बौछारें पड़ने और बादलों के छाने से मौसम राहत भरा है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, इंदौर का 21.3 डिग्री, ग्वालियर का 23.3 डिग्री और जबलपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, इंदौर का 29.2 डिग्री, ग्वालियर का 31.5 डिग्री और जबलपुर का 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493