भोपाल, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार की सुबह मौसम सुहावना है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में सोमवार की सुबह का मौसम गर्मी व उमस से राहत देने वाला रहा। आसमान पर छाए हल्के बादल के साथ चली हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बादल बरसे जिससे तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में कई स्थानो पर बारिश के आसार है। अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में तो भारी बारिश की संभावना जताई है।
राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। सोमवार केा भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 25.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath