भोपाल, 4 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में हवाओं के रुख में आए बदलाव से सोमवार को तापमान में उछाल आया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पूर्व की ओर से आ रही हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आया है और तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। सोमवार की सुबह से मौसम साफ होने से धूप खिली हुई है, जिसके चलते ठंड का असर कम है। राज्य के अधिकांश हिस्सों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और सबसे कम तापमान मंडला में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14.4, ग्वालियर का 8.0 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13 सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 28.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 22.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath