मप्र में हवाओं का रुख बदलने से तापमान में गिरावट

भोपाल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में हवाओं के रुख में आए बदलाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राज्य में सबसे ठंडा दमोह रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में हवाओं के रुख में आए बदलाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। राज्य में सबसे ठंडा दमोह रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में रातें ठंडी होने लगी हैं। मंगलवार की सुबह से धूप निकली हुई है, मगर धूप की चुभन कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख पूर्वी-उत्तर पूर्वी से उत्तरी होने लगा है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान जबलपुर व होशंगाबाद संभाग के कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ीं। राज्य में अधिकतम तापमान खजुराहो का 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे ठंड दमोह रहा, जहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों का मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हवाओं का रुख पूरी तरह उत्तरी होने पर तापमान में और गिरावट आने के साथ रात में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.8 डिग्री, ग्वालियर का 14.2 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 36.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493