मप्र में हवाओं के बदलते रुख ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हवाओं के बदलते रुख ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। राज्य में बीते 24 घंटों में छिंदवाड़ा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड और धुंध का असर बढ़ चला है। रविवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। खिली धूप राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में हवाओं का रुख उत्तरी हो चला है, जिससे ठंड का असर बढ़ने के साथ तापमान में भी गिरावट आ रही है। इस बार की ठंड में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का मौसम आगामी 24 घंटों में शुष्क रहेगा और ठंड का असर बढ़ सकता है। बीते 24 घंटों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

राज्य में ठंड का असर दिखने लगा है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, इंदौर का 14.1 डिग्री, ग्वालियर का 10.6 डिग्री और जबलपुर का 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री, इंदौर का 28.8 डिग्री, ग्वालियर का 30.9 डिग्री और जबलपुर का 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493