मप्र में हवाओं के साथ बूंदाबांदी और लू चलने के आसार

भोपाल, 29 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर रविवार को गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हवाओं के साथ बौछारें पड़ने तथा कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर व चंबल संभागों के कई स्थानों पर हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों के कुछ स्थानों के अलावा रायसेन, खरगोन, राजगढ़, बालाघाट, सिवनी में लू चल सकती है।

भोपाल का रविवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री, इंदौर का 25.5 डिग्री, ग्वालियर का 24.3 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री, इंदौर का 37.8 डिग्री, ग्वालियर का 42.6 डिग्री और जबलपुर का 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493