भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान चली हवाओं से सोमवार सुबह गर्मी से कुछ राहत रही। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर और होशंगाबाद संभागों में लू का असर बने रहने तथा रीवा, शहडोल, ग्वालियर व सागर संभागों में धूल भरी आंधी के बीच बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है।
भोपाल का सोमवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर का 24.1 डिग्री, ग्वालियर का 30.9 डिग्री और जबलपुर का 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री, इंदौर का 39.7 डिग्री, ग्वालियर का 45.1 डिग्री और जबलपुर का 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath