मप्र में हवाओं ने ठंडक बढ़ाई

भोपाल, 10 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह चली हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में हवाओं के रुख में जारी बदलाव के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार सुबह आसमान साफ होने के साथ खिली धूप के बीच हवाओं का दौर जारी रहा, जिससे ठंडक का असर बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ी है। आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रह सकता है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री, इंदौर का 12.4 डिग्री, ग्वालियर का 8.8 डिग्री और जबलपुर का 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री, इंदौर का 25.8 डिग्री, ग्वालियर का 25.1 डिग्री और जबलपुर का 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493