भोपाल, 29 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में मंगलवार की सुबह हवाओं में घुली ठंडक ने ठिठुरन बढ़ा दी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहेगा।
राज्य में मंगलवार की सुबह ठिठुरन भरी रही, वहीं मौसम साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।
मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान होशंगाबाद में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि कई स्थानो पर सामान्य से अधिक रहा। राज्य में सबसे ठंडा बैतूल रहा, जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा रात और सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है।
राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.5 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर का 10.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath