मप्र में हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाई

भोपाल, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार सुबह चली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कोहरा व धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह ठिठुरन भरी रही, सर्द हवाओं के बीच खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी के चलते राज्य के तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। राज्य में बीते 24 घ्ांटों में सबसे ठंडा उमरिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में रीवा, जबलपुर व शहडोल संभाग के अलावा छतरपुर, पन्ना व दमोह जिलों में शीतलहर चल सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में गिरावट आई है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, इंदौर का 11.1 डिग्री, ग्वालियर का 8.2 डिग्री और जबलपुर का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, इंदौर का 25.4 डिग्री, ग्वालियर का 26.5 डिग्री और जबलपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493