भोपाल, 9 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह आसमान पर छाए हल्के बादलों के बीच चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
भोपाल का बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, इंदौर का 13.4 डिग्री, ग्वालियर का 11.8 डिग्री और जबलपुर का 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, इंदौर का 30.2 डिग्री, ग्वालियर का 31.5 डिग्री और जबलपुर का 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath