मप्र में हवाओं ने बढ़ाई ठंड

भोपाल, 8 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार सुबह चली हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य में बुधवार सुबह ठिठुरन महसूस हुई, लेकिन आसमान साफ होने के कारण खिली धूप ने इस ठिठुरन से राहत दिलाई। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण राज्य में ठंड बढ़ी है, क्योंकि हवाएं सर्द हो गई हैं। मौसम विभाग का पूवार्नुमान है कि आगामी 24 घंटों में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना आदि स्थानों पर कोहरा छा सकता है।

राज्य मंे हवाओं के रुख में बदलाव से तापमान में बदलाव आया है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्रीा, इंदौर का 14 डिग्री, ग्वालियर का 8.2 डिग्री और जबलपुर का 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27 डिग्री, इंदौर का 28.8 डिग्री, ग्वालियर का 24.6 डिग्री और जबलपुर का 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493