भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बुधवार को बादल छाए हैं और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
राज्य में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, इंदौर का 9.8 डिग्री, ग्वालियर का 7.5 डिग्री और जबलपुर का 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री, इंदौर का 22.3 डिग्री, ग्वालियर का 15.6 डिग्री और जबलपुर का 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath