मप्र में 1 मई को मनाया जाएगा आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव

भोपाल, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में सरकारी तौर पर एक मई को आदि शंकराचार्य का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा, इस मौके पर अनेक कार्यक्रम होंगे।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, संपूर्ण प्रदेश में आदि शंकराचार्य के प्रकटोत्सव पर एक मई को उनके दर्शन और सांस्कृतिक एकता पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सांस्कृतिक एकता दौड़ जैसे कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल में होगा। जबलपुर, रीवा, सागर, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर व ओंकारेश्वर में भी संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, भोपाल में केंद्रीय कार्यक्रम विधानसभा भवन के मानसरोवर सभागार में होगा। शुभारंभ कांची कामकोटि पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी जयेंद्र सरस्वती के मुख्य आतिथ्य में होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के अध्यक्ष होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर तमाम विद्वान भी मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493