भोपाल, 3 जुलाई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे के बाद रविवार को तीन पुलिस अधीक्षकों सहित भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, बालाघाट के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी को कटनी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं कटनी के पुलिस अधीक्षक गौरव राजपूत को सेनानी 15वीं वाहनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर, मंडला के पुलिस अधीक्षक ए.पी. सिंह को सेनानी आरएपीटीएस इंदौर और लोधा राहुल कुमार को मंडला का पुलिस अधीक्षक, असित यादव को पुलिस अधीक्षक बालाघाट बनाया गया है।
वहीं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है, जिसमें रीना मित्रा को मप्र पुलिस हाउसिंग बोर्ड का अध्यक्ष, डॉ. ए.डब्ल्यू. नकवी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पीएसओ टू डीजीपी), अनुराधा शंकर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन), जी. जनार्दन को महानिरीक्षक (नक्सल विरोधी अभियान), तरुण नायक को इंदौर स्थित 35वीं वाहनी विशेष सशस्त्र बल का सेनानी बनाया गया है।
dharmpath.com dharmpath