मप्र में 14 पूर्व पुलिस अधिकारी सम्मानित

भोपाल, 18 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह ने 75 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले 14 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

डीजीपी ने रविवार को पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में कहा कि पुलिस सेवा के पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधन और कल्याण के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने एसोसिएशन को कल्याण निधि से एक लाख रुपये का चेक भी सौंपा।

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एम.एल. जैन ने पेंशनभोगियों की विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया। एस.सी. अग्रवाल और बीबीएस चौहान ने भी विचार व्यक्त किए और पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव भी दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493