भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के छह प्रमुख सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों और उनके अस्पतालों की सुविधा प्रबंधन सेवाएं एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) की सहायक कंपनी एचएलएल इंफ्रा टेक सर्विसेज लिमिटेड (एचआईटीईएस) को सौंपी गई हैं।
कंपनी की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजना सौंपी है। कंपनी भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और सागर में राज्य द्वारा संचालित मेडिकल कालेजों में इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा।
इस परियोजना के दायरे में हॉस्पिटल यूटिलिटी के संचालन और रखरखाव, उपकरणों के रखरखाव के लिए वार्षिक अनुबंध (एएमसी), हाउसकीपिंग और स्वच्छता, सुरक्षा सेवाएं और लॉन्ड्री सेवाएं शामिल हैं।
एचएलएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक आऱ पी़ खंडेलवाल और हाइट्स के निदेशक और सीईओ एस़ एऩ साथु ने राज्य सरकार के साथ हुए अनुबंध को बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
हाइट्स का सुविधा प्रबंधन प्रभाग तिरुवनंतपुरम मेडिकल कालेज, पुदुच्चेरी के जेआईपीएमईआर, कोल्लम स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के एक जिला अस्पताल और दिल्ली व पटना में एम्स जैसे संस्थानों में सुविधा प्रबंधन कार्य संभाल रहा है।
dharmpath.com dharmpath